पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के लुधियाना में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक पार्कों पर कथित अवैध कब्जों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पब्लिक एक्शन कमेटी के जसकीरत सिंह और कपिल अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम लुधियाना, लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (LIT) और ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) द्वारा ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर बार-बार निर्माण कार्य कर कब्जा किया जा रहा है।इस संबंध में ओल्ड जीटी रोड पर चांद सिनेमा के पास बुड्ढा दरिया किनारे, सराभा नगर जोन-डी कार्यालय के नजदीक और मॉडल टाउन एक्सटेंशन के पार्कों में अवैध निर्माण को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) में याचिका दायर की गई थी।मामले में 31 जुलाई 2025 को NGT ने सख्ती दिखाते हुए एक जॉइंट कमेटी का गठन किया था, जिसमें डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को नोडल एजेंसी बनाया गया था। कमेटी को तीन महीने के भीतर जांच कर अतिक्रमण हटाने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि साढ़े सात महीने बाद भी रिपोर्ट जमा नहीं की गई।अब NGT ने आदेशों का पालन न करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित विभागों को 30 जून तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत योजना पंजीकरण की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

पंजाब 4 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
Share to :

AAP विधायक अनमोल गगन मान के पति की सजा पर रोक, मोहाली कोर्ट ने दिया बड़ा राहत आदेश

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली जिला कोर्ट ने आम…
Share to :

हरपाल चीमा का नायब सैनी पर हमला नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अफसर को क्यों किया जा रहा परेशान?’

पंजाब 25 फरवरी 2025(दैनिक खबरनामा) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा…
Share to :

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में एक…
Share to :