पंजाब 25 फरवरी 2025(दैनिक खबरनामा) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा सियासी हमला बोला है। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान चीमा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एक पुलिस अधिकारी को वरिष्ठ अफसरों द्वारा परेशान किया जा रहा है।चीमा ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उसे झूठे नशे के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है और परिवार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अधिकारी सच बोल रहा है तो उसके आरोपों की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं करवाई जा रही।पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि सैनी को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही और आखिर किसे बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद नशा तस्कर हरियाणा को नया ठिकाना बना रहे हैं।चीमा ने 2007 से 2017 के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में नशे की समस्या बढ़ी, जबकि पिछली सरकार भी इसे रोकने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद कोई ठोस परिणाम नहीं दिया।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा शासित गुजरात में 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी का हवाला देते हुए कहा कि इतनी बड़ी खेप पकड़े जाना यह दर्शाता है कि नशा तस्करों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।चीमा के इन बयानों के बाद पंजाब-हरियाणा के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :