दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना में तैनात पंजाब स्टेट सीड सर्टिफिकेशन अथॉरिटी के सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी अमृतपाल सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई जिला मानसा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता एक बीज उत्पादक है, जो “मैसर्स पंजाब एग्री सीड फार्म” का संचालन करता है और कृषि विश्वविद्यालयों से ब्रीडर सीड लेकर बीज उत्पादन करता है।जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने करीब 510 हेक्टेयर (1275 एकड़) भूमि में गेहूं के बीज की फसल बोई थी, जिसकी जांच की जिम्मेदारी आरोपी अधिकारी के पास थी। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान अमृतपाल सिंह ने फसल के पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 200 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से कुल 1.02 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत 1,377 गांवों में 2.19 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 3 नवंबर 2026. पंजाब सरकार ने गांवों के…

नशे के खिलाफ जंग में 1.26 लाख लोग जुटे, हजारों तस्कर गिरफ्तार और नशे की कमाई से बनी संपत्तियां ध्वस्त: बरिंदर कुमार गोयल

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026. पंजाब में नशे के खिलाफ…

दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर ली जान

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 पंचकूला मे पंजाब के युवक हरेंद्र सिंह…

मोहाली-लुधियाना हाईवे पर खौफनाक वारदात लूट का विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार…