नई दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्तरां मे भीषण आग
नई दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्तरां मे भीषण आग

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया, जिसके तहत अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। इसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत कार्य के दौरान बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद पूरे रेस्टोरेंट में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोग बेहोश हो गए। पुलिस, दमकल विभाग और चिकित्सा कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों और बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक सतीश उपाध्याय ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय कर दिया गया था और सभी संबंधित विभागों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

अधिकारियों के अनुसार रेस्टोरेंट परिसर में तलाशी अभियान जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में बचाव दल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

करोड़ों की लागत से बने फुटपाथ पर अतिक्रमण, पैदल यात्रियों को नहीं मिल रही राहत

छत्तीसगढ़ 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन से…
Share to :