दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 लुधियाना में एक ज्वेलर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीएयू थाना पुलिस ने जालंधर निवासी ज्वेलर अनमोल नारंग की शिकायत पर एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दंपती ने ज्वेलरी का बड़ा ऑर्डर देकर गहने बनवाए, लेकिन बाद में भुगतान करने से इनकार कर दिया।शिकायत के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शालिनी ग्रोवर और उनके पति रोहित ग्रोवर के रूप में हुई है, जो लुधियाना के भामियां खुर्द, चंडीगढ़ रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों ने ज्वेलर की किचलू नगर स्थित दुकान से करीब 35 लाख 16 हजार 844 रुपए की ज्वेलरी बनवाई थी।जब भुगतान का समय आया तो दंपती ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। पीड़ित ने 7 अप्रैल 2026 को पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर थाना पीएयू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :