दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जुलाई: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा घडूंआ थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर आगे जा रहे एक कंटेनर ने अचानक गति धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घडूंआ पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे तीनों लोगों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने मृतकों की पहचान ऊना जिले के देहलां गांव के रहने वाले वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ऐरी, मैहतपुर के निवासी कारोबारी प्रत्युष जैन और उनकी पत्नी के रूप में की है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

मृतक प्रत्युष जैन के चाचा अश्वनी जैन ने बताया कि तीनों रविवार को जींद में परिवार की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह खत्म होने के बाद वे कार से ऊना वापस लौट रहे थे। रास्ते में मोहाली के पास यह हादसा हो गया।

अश्वनी जैन के मुताबिक प्रत्युष की शादी को अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए थे। घर में शादी की खुशियां अभी बाकी थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना की खबर मिलते ही ऊना में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में गैस संकट गहराया हमीरपुर में चक्का जाम, कुल्लू-मनाली में लंबी लाइनों से लोग बेहाल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की…

चार गिरफ्तार निहंगों के मामले में उत्तराखंड सरकार ने मांगा वक्त, पांवटा साहिब में डटा जत्था

दैनिक खबरनामा । नाहन, 26 जून : उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में करीब…

पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर में बदलाव का अधिकार DC को देने पर हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई

दैनिक खबर नामक 6 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के…

हिमाचल में LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य, नहीं कराया तो कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए…