जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, वेरका-डैनी ने कार्यकारी अध्यक्ष और शुभम देवगन ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का संभाला पदभार

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 7 जुलाई : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं एआईसीसी के महासचिव भूपेश बघेल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों का आगाज करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस ही एकमात्र राजनीतिक विकल्प है और पंजाब की जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

राज्यभर से आए जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है, क्योंकि उसने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और पंजाब को आर्थिक संकट तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति की ओर धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि अन्य विपक्षी दल भी जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं और ऐसे में लोगों की उम्मीदें केवल कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में बघेल ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 2027 में राज्य में दोबारा सरकार बनाना है और इस उद्देश्य को लेकर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में पूरी एकजुटता और उत्साह है। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे पार्टी और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला अध्यक्षों को भविष्य में और अधिक अधिकार एवं जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

भूपेश बघेल सोमवार से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

बैठक के अलावा बघेल उस कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जिसमें डॉ. राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं, शुभम देवगन ने पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

इससे पूर्व बघेल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह, चुनाव प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, हरदयाल कंबोज, कुलजीत नागरा, ब्रह्म मोहिंद्रा, बलबीर सिंह सिद्धू, शमशेर सिंह दूलों सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और कांग्रेस आगामी चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) कैप्टन संदीप संधू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में फिर चला बुलडोज़र फेज़ 3B2, 5 और 7 में बुधवार को हटें अतिक्रमण

पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) मोहाली में नगर निगम, जीएमएडीए और पुलिस…

मोहाली में आशा वर्करों का प्रदर्शन भत्ते दोगुने करने के वादे पर घिरी सरकार, बजट की प्रतियां जलाईं

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल…

सिखों के धार्मिक मामलों पर कानून से पहले श्री अकाल तख्त से सलाह जरूरी: राजा वड़िंग

मुख्यमंत्री का दायित्व है श्री अकाल तख्त के आदेशों का पालन करना,…

ऑस्ट्रेलिया से 9 पंजाबी डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 घंटे पूछताछ

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए भारतीयों की…