पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट के पास राज्य की पहली एक्सपो सिटी विकसित करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टावर भी बनाया जाएगा, जहां करीब 300 AI और टेक्नोलॉजी कंपनियां काम करेंगी। सरकार का मानना है कि इससे पंजाब में तकनीकी निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।इस परियोजना के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा कुल 182.88 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके साथ ही सोशल इंपैक्ट असेसमेंट (SIA) की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि परियोजना का सामाजिक और आर्थिक प्रभाव आंका जा सके।यह अधिग्रहण प्रक्रिया ‘राइट टू फेयर कंपंसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट, 2013’ के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सरकार की ओर से जिन गांवों की जमीन इस परियोजना के दायरे में आएगी, उनमें सफीपुर, लंडियाली, धर्मगढ़ और रड़का शामिल हैं। इन गांवों के प्रभावित लोगों और पंचायतों के साथ आवश्यक परामर्श भी किया जाएगा।मास्टर प्लान के मुताबिक यह प्रोजेक्ट प्लांड डेवलपमेंट के तहत तैयार किया जाएगा। इसे एक्ट की धारा 2(1)(e) के तहत “पब्लिक पर्पस” की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए ग्राम सभा की औपचारिक मंजूरी जरूरी नहीं होगी, लेकिन प्रभावित लोगों से चर्चा अनिवार्य रहेगी। पूरी प्रक्रिया लगभग छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

छत्तबीर चिड़ियाघर में गूंजी खुशियों की दहाड़: तीन नन्ही बाघिनों का नामकरण, सोशल मीडिया पर भी हुई एंट्री

पंजाब 19 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला से नगर मोहाली छत्तबीर…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से तीन बसें अमृतसर रवाना

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी ‘वियाह करतारे दा’

पंजाब 25 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पंजाबी सिनेमा प्रेमियों…
Share to :

लुधियाना जामा मस्जिद रेनोवेशन के विवाद में शाही इमाम पर ईंट-पत्थर से हमला

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना से एक…
Share to :