पंजाब 25 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पंजाबी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। मोहाली वॉक मॉल में लॉन्च किए गए फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रंग-बिरंगे और पारंपरिक अंदाज में सजे पोस्टर से साफ झलकता है कि फिल्म में शादी, परिवार और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की मिठास और शादी-ब्याह के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। पोस्टर में कलाकारों का देसी लुक और पुलिस की वर्दी में दिख रहे किरदार इस बात का संकेत देते हैं कि फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और ट्विस्ट का भरपूर मिश्रण होगा।फिल्म का निर्देशन सिमर कंग ने किया है, जबकि कहानी और लेखन चंचल डबरा ने संभाला है। निर्माण से जुड़े नामों में करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, रवीनीत कौर ग्रेवाल और भूमिका तेवारी शामिल हैं। वितरण की जिम्मेदारी ओमजीज सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने संभाली है।फिल्म के निर्माता और पूरी टीम को उम्मीद है कि यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर पसंद आएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘वियाह करतारे दा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026