दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में मंगलवार को दिन के बाद रात में हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी के कारण खेतों और मंडियों में रखी गेहूं और सरसों की फसल भीग गई। इस समय अधिकतर फसल कटाई के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है। फाजिल्का जिले में अकेले करीब 40 हजार एकड़ फसल प्रभावित होने का अनुमान है।मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार, फाजिल्का में सबसे अधिक 12.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 5.5 मिमी, फरीदकोट में 3.3 मिमी, पटियाला में 2.6 मिमी और अमृतसर में 2.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री, लुधियाना में 24.2, पटियाला में 26.1 और बठिंडा में सबसे अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया।
अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला, मानसा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब सहित 17 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें या उसे ढककर नुकसान से बचाने के उपाय करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :