दैनिक खबरनामा | 18 जून, 2026

चंडीगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के आयोजन से पहले हरियाणा सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन और पुलिस विभाग को परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद प्रदेश के 19 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, महिला एवं पुरुष फ्रिस्किंग टीमें तथा क्विक रिस्पांस टीमों (QRT) की तैनाती की जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दो स्तर की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सुरक्षा जांच के लिए हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टरों का उपयोग किया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, नकल माफिया और संभावित पेपर लीक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, होटल, लॉज और साइबर कैफे की विशेष निगरानी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और जरूरत पड़ने पर डायल-112 के माध्यम से अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने में सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी और समीक्षा के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नकल कराने, परीक्षा में व्यवधान डालने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर उमड़ा छात्रों का सैलाब, भारी ट्रैफिक और साइबर हमलों की आशंका से बढ़ी चुनौती

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों ने रचा नया कीर्तिमान, 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में पाई सफलता 

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़ | 3 जून 2026. पंजाब के सरकारी स्कूलों…
Share to :