दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही कैंपस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। छात्र संगठनों ने सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाले चुनावों के लिए प्रचार और सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच वीरवार को सुरक्षा जांच के दौरान कई गाड़ियों से हथियार बरामद होने की खबर के बाद कैंपस में तनाव और भय का माहौल बन गया।

इस घटना से पहले भी कैंपस में तनाव देखा गया था। कुछ दिन पहले एक छात्र को बंदूक दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी परिसर में नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बाहरी लोग हथियार लेकर कैंपस में घूम रहे हैं।

विरोध के दौरान छात्रों ने गेट नंबर-2 को बंद कर दिया और वीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई थी।

वीरवार को फिर से वाहनों की तलाशी में हथियार मिलने के बाद छात्रों में गुस्सा बढ़ गया। छात्र नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि कैंपस के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जाए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाए और जो भी व्यक्ति हथियार लेकर कैंपस में प्रवेश करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल चुनाव की तारीख नजदीक होने के कारण कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज है और छात्र प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :