हरियाणा 28 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के Panchkula के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह नगर निगम की टीम नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर कूड़े के ढेर में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी, सेक्टर-7 थाना के एसएचओ तथा एसीपी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि नवजात को वहां कौन और कब छोड़कर गया। प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे को मृत अवस्था में फेंका गया था या उसकी मौत बाद में हुई।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और रोष का माहौल बना हुआ है।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026