दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक जारी है। पंचायत और नगर निकाय चुनावों से पहले हो रही इस बैठक को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। चालू वित्त वर्ष का बजट पारित होने के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें कई बड़े नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है।
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार आम जनता को राहत देने वाले फैसले ले सकती है। माना जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो सकती है, जिसके बाद सरकार नई घोषणाएं नहीं कर पाएगी। ऐसे में इस बैठक में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने और जनहित से जुड़े निर्णयों पर फोकस रहेगा।बैठक में शिमला से तारादेवी तक प्रस्तावित 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट पर भी चर्चा संभव है। इस परियोजना की लागत 1734 करोड़ रुपए से बढ़कर 2296 करोड़ रुपए हो चुकी है। केंद्र सरकार और नेशनल डेवलपमेंट बैंक से लागत वृद्धि को मंजूरी मिलने के बाद अब इसके क्रियान्वयन की रणनीति तय की जा सकती है।इसके अलावा, स्वास्थ्य और वन विभाग समेत विभिन्न विभागों में नई भर्तियों को मंजूरी मिल सकती है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा फैसला संभव है। 50 से कम एनरोलमेंट वाले 11 कॉलेज और पांच से कम छात्र संख्या वाले 108 स्कूलों को नजदीकी संस्थानों में मर्ज करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :