दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 पंचकूला नगर निगम चुनाव से पहले पंचकूला में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायत भेजकर वोटर लिस्ट में हजारों डुप्लीकेट एंट्री होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसे “वोट चोरी” बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि वार्डवार वोटर लिस्ट की जांच के दौरान 8 हजार 543 मतदाताओं के नाम दो-दो बार दर्ज पाए गए। उनके अनुसार इससे कुल डुप्लीकेट एंट्री की संख्या 17 हजार 86 हो जाती है। पंचकूला में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 2.8 लाख बताई गई है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में डुप्लीकेट नाम होना केवल तकनीकी या क्लेरिकल गलती नहीं हो सकती, बल्कि यह सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। शिकायत में अधिकारियों की मिलीभगत और सत्ताधारी भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।ज्ञापन में पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों को इस कथित गड़बड़ी का “सीधा लाभार्थी” बताया गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वोटर लिस्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला के आसरेवाली जंगल में खैर तस्करी का बड़ा खुलासा, हजारों पेड़ों की कटाई की आशंका

हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला स्थित आसरेवाली जंगल…
Share to :

डंकी रूट पर लगाम हरियाणा सरकार बनाएगी कल्याण कोष, मृत युवाओं के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने डंकी रूट (अवैध तरीके…
Share to :

अंबाला में बड़ा वाहन पंजीकरण घोटाला उजागर 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन, करोड़ों की टैक्स चोरी का अंदेशा

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 अंबाला छावनी के उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में एक…
Share to :

सेक्टर-12 में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत

हरियाणा 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-12 क्षेत्र…
Share to :