दैनिक ख़बरनामा 8 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 8 मई डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रेड क्रॉस शाखा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर श्रीमती कोमल मित्तल की अगुवाई में जिला रेड क्रॉस शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मानवता की सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए गए।जिला रेड क्रॉस शाखा की ओर से 6 मई को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंझेड़ी और 7 मई को अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयालपुरा में फर्स्ट एड ट्रेनिंग और एचआईवी/एड्स, नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और पानी बचाने संबंधी जागरूकता शिविर लगाए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को समाज सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने स्टेट एंबुलेंस प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती गीतिका सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विश्वास फाउंडेशन और पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-76 मोहाली के सहयोग से जिला प्रशासनिक परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर श्री लखविंदर सिंह ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।सहायक कमिश्नर अंकिता कांसल ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस संस्था मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पूरी दुनिया में कार्य कर रही है। इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “मानवता में एकजुट” रखी गई है।रेड क्रॉस सचिव हरबंस सिंह ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों और बच्चों की सहायता के लिए समर्पित रही है। कार्यक्रमों में जिला रेड क्रॉस शाखा के सदस्यों और विश्वास फाउंडेशन की टीम ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का मामला NGT सख्त, DC समेत तीन विभागों को नोटिस

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के लुधियाना में ग्रीन बेल्ट…

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 30 सितंबर तक कई जरूरी प्रमाणपत्रों पर नहीं लगेगी कोई सरकारी फीस

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. मतदाता सूचियों के विशेष गहन…

रेडियो होस्ट सुखविंदर संघा को ड्रग तस्करी में साढ़े 5 साल की सजा, 83 करोड़ की मेथ बरामद

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो ब्रॉडकास्टर…

डीसी कोमल मित्तल ने ‘कम्युनिटी फ्यूनरल वैन सेवा’ की शुरुआत की

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के डिप्टी कमिश्नर Komal Mittal…

दैनिक ख़बरनामा 8 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 8 मई डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रेड क्रॉस शाखा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर श्रीमती कोमल मित्तल की अगुवाई में जिला रेड क्रॉस शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान मानवता की सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए गए।जिला रेड क्रॉस शाखा की ओर से 6 मई को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंझेड़ी और 7 मई को अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयालपुरा में फर्स्ट एड ट्रेनिंग और एचआईवी/एड्स, नशा मुक्ति, भ्रूण हत्या रोकथाम, पर्यावरणसंरक्षण,पौधारोपण और पानी बचाने संबंधी जागरूकता शिविर लगाए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को समाज सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।अमर प्रोफेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने स्टेट एंबुलेंस प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती गीतिका सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।विश्वास फाउंडेशन और पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-76 मोहाली के सहयोग से जिला प्रशासनिक परिसर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर श्री लखविंदर सिंह ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।सहायक कमिश्नर अंकिता कांसल ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनां के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस संस्था मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पूरी दुनिया में कार्य कर रही है। इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “मानवता में एकजुट” रखी गई है।रेड क्रॉस सचिव हरबंस सिंह ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंदों और बच्चों की सहायता के लिए समर्पित रही है। कार्यक्रमों में जिला रेड क्रॉस शाखा के सदस्यों और विश्वास फाउंडेशन की टीम ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मान सरकार के 4 साल पूरे जनता पूरी तरह संतुष्ट विधायक कुलवंत सिंह

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब में आम आदमी पार्टी की अगुवाई…

पंजाब में आप का दशक ऐतिहासिक जीत, अंदरूनी कलह और नए सियासी झटकों की कहानी

दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी…

स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में गुरशरण सिंह छीना ने ग्रहण किया चेयरमैन पद

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्री गुरशरण सिंह छीना ने…

मोहाली में पुलिस पार्टी पर हमला, अवैध रेत खनन मामले में केस दर्ज

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। जिले के खरड़…