दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब सरकार ने गौशालाओं के संचालन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बेसहारा पशुओं की देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि इस निर्णय से 152 और गौशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राज्य में मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाली गौशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 518 हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही थी, जबकि नए फैसले के बाद शेष 152 गौशालाओं को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी गौशालाओं से बिजली आपूर्ति के बदले कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि गौशालाओं का बेहतर संचालन और सुदृढ़ प्रबंधन समय की आवश्यकता है, ताकि गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की सेवा कर रही गौशालाएं समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और उनकी प्रबंधन समितियां विशेष सम्मान की पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न गौशालाएं बेसहारा पशुओं की देखभाल कर न केवल गौ संरक्षण का कार्य कर रही हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन संस्थाओं को और अधिक सक्षम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है और जनहित से जुड़े निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर उनके प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :