दैनिक खबरनामाव। मोहाली, 16 जून : पंजाब सरकार ने महिला कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनकी तैनाती को लेकर नई नीति की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणियों की महिला कर्मचारियों को परखकाल (प्रोबेशन) पूरा होने के बाद उनके घर से अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में ही तैनात किया जाएगा।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 523 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम महिला कर्मचारियों के पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस नीति का लाभ स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्सों, महिला पुलिस कर्मियों, अध्यापिकाओं और अन्य पात्र महिला कर्मचारियों सहित हजारों महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि कई महिला कर्मचारियों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की थीं। कुछ कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से करीब 200 किलोमीटर दूर होने के कारण उन्हें सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल पाता था। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की इन कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने नई नीति तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिला कर्मचारियों को प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद उनके निवास स्थान के नजदीक तैनाती दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस नीति को लागू करने के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

मान ने स्पष्ट किया कि महिला कर्मचारी सरकारी फॉर्म भरते समय अपने मायके या ससुराल में से किसी एक पते को प्राथमिक निवास के रूप में दर्ज कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि 40 किलोमीटर केवल अधिकतम सीमा है और कई मामलों में तैनाती 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में भी की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस पहल से महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे अपने परिवार तथा नौकरी की जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :