दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने भी अपने गानों के लगातार लीक होने का दावा किया है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी और परेशानी जाहिर की।वीडियो में मनकीरत औलख ने भावुक अपील करते हुए कहा कि गाने बनाने में टीम की लंबी मेहनत लगती है, लेकिन कुछ लोग उन्हें रिलीज से पहले ही लीक कर देते हैं। उन्होंने कहा, “हम एक गाना डिलीट कराते हैं, तो कोई दूसरा उसे फिर से अपलोड कर देता है। ये सिलसिला रुक नहीं रहा।”सिंगर ने लीक करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वे अपने कई गाने एक साथ रिलीज कर देंगे। उन्होंने यह भी शक जताया कि गाने उनकी अपनी टीम के भीतर से ही लीक हो सकते हैं।मनकीरत ने आगे कहा कि उनके पास 5-7 गाने तैयार हैं, जिन्हें वे जल्द EP या कैसेट के रूप में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने फैंस और लोगों से अपील की कि गानों को इस तरह खराब न करें और मेहनत का सम्मान करें।गौरतलब है कि हाल ही में मनकीरत औलख विवादों में भी रहे हैं। उन्हें बंबीहा गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी उनका नाम जुड़ा था, हालांकि पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।अब देखना होगा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ती पाइरेसी पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं और क्या मनकीरत औलख की यह अपील असर दिखा पाएगी या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फरीदकोट में कर्ज के बोझ तले टूटा परिवार दो सगे किसान भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के फरीदकोट जिले में…
Share to :

राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, उसी दिन CM भगवंत मान की भी मुलाकात सियासत गरमाई

दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो…
Share to :

खरड़ में पुलिस टीम पर हमला 6 हमलावर गिरफ्तार, हथियार, बाइक और स्कॉर्पियो बरामद

दैनिक ख़बरनामा 16 अप्रैल 2026 थाना सदर खरड़ की पुलिस टीम पर…
Share to :

जिला अस्पताल मोहाली में पहली बार सफलतापूर्वक लगाया गया परमैकेथ (टनेल्ड डायलिसिस कैथेटर), मरीज को स्थिर हालत में मिली छुट्टी

पंजाब 22 जनवरी (जगदीश कुमार) पंजाब जिला अस्पताल मोहाली ने नेफ्रोलॉजी और…
Share to :