दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए वर्ष 2024-25 के दौरान जारी बीसी-ए और बीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्रों की वैधता को मंजूरी दे दी गई।

यह निर्णय 17 नवंबर 2021 की अधिसूचना के तहत जारी प्रमाणपत्रों पर लागू होगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।

दरअसल, एचपीएससी ने 23 जुलाई 2024 को विभिन्न विषयों में 3069 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसमें बीसी-ए और बीसी-बी वर्ग के उम्मीदवारों से 16 जुलाई 2024 की नई अधिसूचना के अनुसार प्रमाणपत्र जमा कराने को कहा गया था।

नई अधिसूचना लागू होने के बाद 17 नवंबर 2021 की अधिसूचना के तहत जारी प्रमाणपत्रों को एचपीएससी द्वारा मान्य नहीं माना जा रहा था, जिससे कई उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द हो गई। इसके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं।

कैबिनेट बैठक में बताया गया कि 16 जुलाई 2024 की अधिसूचना में मुख्य बदलाव केवल क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करना था। ऐसे में 2021 की अधिसूचना के तहत नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी में आने वाले उम्मीदवार संशोधित नियमों में भी उसी श्रेणी में बने रहते हैं।

इसी आधार पर मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि 23 जुलाई 2024 से पहले जारी किए गए बीसी-ए/बीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र सभी उद्देश्यों के लिए वैध माने जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे प्रभावित उम्मीदवारों को राहत मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :