दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि AAP अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है और पार्टी के भीतर काम करने का माहौल “टॉक्सिक” हो गया था।राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पार्टी में काम करने और बोलने की आज़ादी नहीं रही। उनके अनुसार, AAP अब “चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों” के हाथों में सिमट गई है, जो व्यक्तिगत फायदे के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 15 साल पार्टी को दिए, लेकिन अब यह वह पार्टी नहीं रही जिसके लिए उन्होंने काम शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि उनके सामने तीन विकल्प थे— राजनीति छोड़ना, पार्टी के भीतर रहकर सुधार की कोशिश करना, या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति करना। अंततः उन्होंने तीसरा विकल्प चुना।राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि वह इस फैसले में अकेले नहीं हैं। उनके साथ कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने AAP से नाता तोड़कर BJP का दामन थामा है। राज्यसभा में इन सांसदों के शामिल होने के बाद BJP की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी बदलने के बावजूद वे पहले की तरह जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में डीसी कोमल मित्तल ने विभागों की समीक्षा की, जनगणना-2027 को जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 24 अप्रैल 2026डिप्टी कमिश्नर कोमल…
Share to :

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजिमेंट में कमीशंड अधिकारी

पंजाब 7 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड…
Share to :

तरनतारन में ग्रामीणों ने 3 लुटेरों को पकड़ा, ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया वीडियो वायरल

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Tarn Taran जिले…
Share to :

स्नेही मुलाकात से छत्तबीड़ चिड़ियाघर में गूंजी बच्चों की मुस्कानें

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026 छत्तबीड़ चिड़ियाघर में उस समय खुशियों का माहौल…
Share to :