दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 मोहाली पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम जारी किए। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB⁠� पर रोल नंबर और नाम दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।इस बार परीक्षा में लड़कियों ने फिर शानदार प्रदर्शन किया है। स्टेट टॉप करने वाली छात्रा हरलीन शर्मा ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। फरीदकोट के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो की छात्रा हरलीन पूरे पंजाब में पहले स्थान पर रही।रूपनगर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी के छात्र मनिमहेश शर्मा ने 645 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं होशियारपुर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल की छात्रा रिया रानी ने भी 645 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। टॉप-3 में दो लड़कियों के शामिल होने से छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया।बोर्ड के अनुसार इस वर्ष कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,54,744 छात्र पास हुए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 94.52 फीसदी रहा, जो पिछले साल के 95.61 फीसदी से थोड़ा कम है। जिलेवार प्रदर्शन में अमृतसर सबसे आगे रहा, जबकि लुधियाना का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9549161161 भी जारी किया है। रिजल्ट देखने या अन्य जानकारी में किसी तरह की परेशानी होने पर छात्र इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :