दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस केस में फेमस राइटर मधु किश्वर को पुलिस द्वारा दो बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन वह अब तक जांच में शामिल नहीं हुईं। वहीं, कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में हैदराबाद निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह कर रहा था। तकनीकी जांच के आधार पर उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश करने के बाद एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।इस मामले में आईटी एक्ट की धाराएं 66(C), 66(D), 67 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, वायरल वीडियो को गलत पहचान के साथ पेश कर उसमें आपत्तिजनक शब्द जोड़कर एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई।हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि थाना-26 और साइबर सेल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए, जिससे जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :