दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को साफ, सुंदर, व्यवस्थित और समस्या मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों, वीवीआईपी कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और बड़े इवेंट्स से पहले राजधानी में विशेष तैयारियां की जाएंगी। एमसीडी का लक्ष्य दिल्ली को विदेशी शहरों की तर्ज पर विकसित और आकर्षक स्वरूप देना है।एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने सभी विभागों, जोनल डिप्टी कमिश्नरों और फील्ड अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बेहतर छवि बनाए रखने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एमसीडी के अनुसार, योजना के तहत साफ-सफाई, सुंदरीकरण, सड़कों की मरम्मत, हरियाली बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारने और कूड़ा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था नजर न आए।आयुक्त संजीव खिरवार ने कहा कि दिल्ली लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करती है, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधिमंडल, राजनयिक और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होती हैं। ऐसे में राजधानी की नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रहती है। इसलिए दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली राजधानी के रूप में प्रस्तुत करना जरूरी है।एमसीडी ने यह भी स्वीकार किया कि पहले बड़े आयोजनों के दौरान विभागों के बीच तालमेल की कमी, कार्यों में देरी और जवाबदेही स्पष्ट न होने जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। कई बार अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही कार्य किए जाने और निगरानी की कमी के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।इन कमियों को दूर करने के लिए अब सभी विभागों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए समान प्रोटोकॉल लागू किया गया है। एमसीडी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल आयोजन स्थलों को तैयार करना नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय स्वरूप देना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :