दैनिक खबबनामा । सांबा, 10 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शुक्रवार शाम सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। सिडको चौक के पास एक यात्री बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

जानकारी के अनुसार बस जम्मू से कठुआ की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन सिडको चौक स्थित अंडरपास के निकट पहुंचा, अचानक एक ट्रक सामने से निकल आया। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परवेज अहमद खांडे और यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस दल ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया। डॉक्टरों ने नौ घायलों में से आठ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए विजयपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान

1. तेजिंदर सिंह, 44 वर्ष, बस चालक, निवासी कठुआ

2. सुभाष चंदर, 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, सांबा

3. आरती देवी, 37 वर्ष, पत्नी पवन सिंह, निवासी पलौरा कैंप, जम्मू

4. रंजीत कुमार, 23 वर्ष, निवासी रामकोट छल्ला, बिलावर

5. सुरिष्ठा देवी, 26 वर्ष, निवासी रामकोट छल्ला, बिलावर

6. राधा रानी, निवासी बिश्नाह

7. पुरुशोत्तम चंद, निवासी उत्तराखंड

8. राघवी गुप्ता, निवासी कालीबाड़ी, कठुआ

9. अर्शी गुप्ता, निवासी कालीबाड़ी, कठुआ

नानकेचक में स्कूटी ने राहगीर को मारी टक्कर, हालत स्थिर

उधर जिले के नानकेचक क्षेत्र में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात स्कूटी सवार ने 50 वर्षीय पैदल यात्री मंगल दास को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत विजयपुर एम्स ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर स्कूटी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :