पंजाब 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर: हरमिलाप नगर, बलटाना में शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक निहंग सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल की पहचान सुखमंदर सिंह (34), निवासी गांव नागरा, जिला संगरूर के रूप में हुई है, जो बुढ्ढा दल से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस को दिए बयान में सुखमंदर सिंह ने बताया कि 14 फरवरी की शाम उन्हें उनके परिचित हरजोत सिंह ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान हरजोत सिंह ने नशे की हालत में गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 10 बजे जब सुखमंदर वहां से जाने लगे, तभी आरोपी ने कमरे में रखी तलवार उठाकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।हमले में बचाव करते समय उनका बायां अंगूठा कटकर अलग हो गया। इसके अलावा सिर, हाथ और पैरों पर भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।घायल को पहले ढकोली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें Government Medical College and Hospital(जीएमसीएच-32) और बाद में Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी हरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

12.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी काबू, फर्जी दस्तावेजों से लिया था लोन

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना की 6वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना…
Share to :

पावरकॉम-ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन 7 फरवरी को दिरबा धरने में होगी शामिल

पंजाब 6 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एवं…
Share to :

पंचायती इलेक्शन के रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 गाड़ियों में आए हमलावरों ने किया हमला, 5 नामजद आरोपी

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :