चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचा और मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर गार्ड और बैंक स्टाफ से उलझ गया।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-24 निवासी अवतार सिंह एटीएम से पैसे निकालने आया था। गार्ड ने जब उसे बताया कि मशीन काम नहीं कर रही है, तो वह गुस्से में आकर बहस करने लगा। मामले की सूचना बैंक मैनेजर ने पुलिस को दी, जिसके बाद एरिया बीट इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस जब अवतार सिंह को बाहर ले जा रही थी, तभी उसने एएसआई लखबीर सिंह को थप्पड़ मार दिया, जिससे उनकी पगड़ी भी नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस वाहन की आगे वाली सीट पर बैठने और खुद गाड़ी चलाने की जिद भी की, जिससे मौके पर अजीब स्थिति बन गई।जांच में सामने आया कि अवतार सिंह मानसिक स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के भाई ने पुलिस से माफी मांगी, जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिजिटल मोड में होगी जनगणना 2027 की तैयारी, चंडीगढ़ 10 जोन में बंटेगा, 2800 कर्मचारी तैनात

चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रशासन ने जनगणना 2027 की…
Share to :

हल्लोमाजरा में गंदा पानी और जाम सीवर से त्राहिमाम, लोग मकान बेचने को मजबूर

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026(दैनिक कहबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके के हालात…
Share to :

CHB अलॉटियों को बड़ी राहत की तैयारी नीड बेस्ड चेंज पर 10 रियायतें जल्द बहाल हो सकती हैं

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के…
Share to :

GMSH-16 की बड़ी पहल 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा मुफ्त इलाज, मोबाइल यूनिट करेगी सेवा

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल…
Share to :