चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के मकानों में नीड बेस्ड चेंज को लेकर लंबे समय से अटकी राहत अब बहाल होने की उम्मीद जगी है। सीएचबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप कुमार ने जनवरी 2023 की नोटिफिकेशन की समीक्षा कर संशोधित सिफारिशें बोर्ड चेयरमैन को भेज दी हैं। चेयरमैन कम चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद इन प्रस्तावों को प्रशासक के समक्ष रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अगले सप्ताह तक नई नोटिफिकेशन जारी हो सकती है।गौरतलब है कि 10 जनवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीड बेस्ड चेंज के तहत दी जा रही कई छूटों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद हजारों अलॉटी अपने घरों में किए गए बदलावों को नियमित कराने को लेकर असमंजस में थे। अब प्रशासन पुरानी नीति के तहत करीब 10 बड़ी रियायतें बहाल करने पर विचार कर रहा है।प्रस्तावित राहतों में कवर एरिया 50% से बढ़ाकर 75% (अधिकतम 150 वर्ग फुट) तक करने, वेबसाइट पर उपलब्ध स्वीकृत ड्रॉइंग के अनुसार निर्माण की अनुमति, अतिरिक्त खिड़कियां लगाने की मंजूरी और रसोई व आंतरिक बदलावों को नियमित करने का प्रावधान शामिल है। बाउंड्री या प्लॉट एरिया के भीतर किए गए वॉयलेशन को वन टाइम सेटलमेंट या कंपाउंडिंग फीस लेकर नियमित करने का सुझाव भी दिया गया है। पीछे बरामदे में बनाए कमरों को शर्तों के साथ रेगुलराइज करने और 10 फुट चौड़े गेट की मंजूरी पर भी विचार हो रहा है।सिफारिशों के अनुसार, बड़े बदलावों के लिए इम्पैनल्ड आर्किटेक्ट से सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट अनिवार्य होगी, जबकि छोटे मामलों में सेल्फ डेक्लारेशन लिया जा सकता है। अब अलॉटियों की नजर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की मंजूरी पर टिकी है, जिससे आवासीय संशोधनों को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म होने की उम्मीद है।
You May Also Like
सेक्टर-9 चंडीगढ़ मर्डर केस प्रॉपर्टी विवाद में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, महिला साजिशकर्ता समेत 8 गिरफ्तार
- Vishal
- May 5, 2026
चंडीगढ़ में बनेगा हाईटेक स्लॉटर हाउस, ₹9 करोड़ की लागत से रोज 60 हजार मुर्गों की प्रोसेसिंग
- Vishal
- May 5, 2026
चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी महंगी 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट 10–22% बढ़े
- Vishal
- March 25, 2026
सुखबीर बादल कोर्ट में पेश नहीं हुए, मानहानि केस में 15 अप्रैल को अगली सुनवाई
- Vishal
- April 6, 2026