राजस्थान 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारिक एवं वृत्ताधिकारी नाथद्वारा श्रीमती शिप्रा राजावत के निकटतम सुपरविजन में थाना श्रीनाथजी मंदिर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश किया है।थानाधिकारी विक्रम सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में डीएसबी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 किलो 262 ग्राम गांजा, 0.93 मिलीग्राम स्मैक, भारी मात्रा में अवैध शराब, 16 लाख 91 हजार 300 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त वेन्यु कार (RJ-30-CB-5259) जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को डीएसबी से सूचना मिली कि गिरिराजपुरा क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह के मकान में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में रखे लोहे के पलंग व अलमारी से स्मैक की 6 पुड़िया, देशी शराब के 96 पव्वे, 12 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, बड़ी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ सूर्या, पिता कान सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी गिरिराजपुरा, थाना श्रीनाथजी मंदिर, जिला राजसमंद के रूप में हुई है। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं पाया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20, 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान नरेंद्र सिंह भाटी, थानाधिकारी खमनोर द्वारा किया जा रहा है।पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :