दैनिक खबरनामा । कठुआ, 24 जून :  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बिलावर क्षेत्र के सिंबली इलाके में सुकराला माता मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार श्रद्धालु सांबा से प्रसिद्ध सुकराला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान सिंबली क्षेत्र में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद मिनी बस सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं की हालत पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हादसे की जानकारी मिलने पर कठुआ के विधायक भरत भूषण भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :