चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ जज जस्टिस लीजा गिल को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर पद पर कार्यरत हैं और वे शीघ्र सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस लीजा गिल पदभार संभालेंगी।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस लीजा गिल के तबादले के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, मौजूदा चीफ जस्टिस के सेवानिवृत्त होते ही उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया जाएगा।चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद जस्टिस लीजा गिल ने Panjab University से एलएलबी और एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 1990 में उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी।साल 2014 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। वर्तमान में वे हाईकोर्ट में वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर हैं।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026