चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित Bharatiya Janata Party के प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर भारत के आठ प्रदेश—चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख—की सहभागिता रहेगी।प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत के अनुसार, कार्यशाला में संबंधित राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। यह विशेष सत्र संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और प्रभावी प्रशिक्षण तंत्र को विकसित करने पर केंद्रित रहेगा।कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के माध्यम से मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है, ताकि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जमीनी स्तर तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके।पार्टी नेताओं का मानना है कि यह क्षेत्रीय बैठक आठ प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और संगठनात्मक एकता को नई दिशा देगी। साथ ही, बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित और वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह पहल अहम कदम साबित होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सेक्टर-22 में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-22…
Share to :

अकाली बुढ़ा दल ने बलबीर सिंह 96 करोड़ी मामले की CBI जांच मांगी

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में शिरोमणि पंथ अकाली बुढ़ा…
Share to :

हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री अहलावत के नाम पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :

पी जी आई के डॉ. पंकज मल्होत्रा बोले अब कैंसर लाइलाज नहीं, चौथी स्टेज में भी बचाई जा सकती है जान

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। वर्ल्ड कैंसर डे के…
Share to :