दैनिक खबरनामा | बठिंडा, 11 अगस्त 2026. पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के निर्देश पर अवैध हथियार हासिल किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब में एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते कार्रवाई करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्तता रही है।

इस संबंध में थाना कोतवाली, बठिंडा में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर उसके विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क से संबंधों, हथियार की आपूर्ति और प्रस्तावित वारदात के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म कर पंजाब में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :