दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ‘पंजाब बचाओ’ रैली के जरिए पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और भाजपा अभी पूरी तरह चुनावी मोड में नजर नहीं आ रही हैं।पटियाला से कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि अकाली दल का ग्राफ पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि सुखबीर बादल के नेतृत्व को लेकर लोगों की नाराजगी धीरे-धीरे कम हो रही है। खासकर बाढ़ के बाद पार्टी द्वारा किए गए कार्यों और उनके तरीके को जनता ने सराहा है, जिससे एक साल में अकाली दल की स्थिति मजबूत हुई है।वहीं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही किसानों को अफीम की खेती की अनुमति देने की बात भी कही। उन्होंने राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब में विकल्प की राजनीति की शुरुआत उन्होंने ही की थी और कांग्रेस को लेकर भी असंतोष जताया।इधर, राहुल गांधी ने दिल्ली में पंजाब समेत विभिन्न राज्यों के दलित नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित समुदाय को बराबरी का हक देती आई है और आगे भी संगठन व सरकार में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हाल ही में चन्नी ने पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने का मुद्दा भी उठाया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :