पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा) मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से जुड़े विवाद को लेकर चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस क्लब ने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार द्वारा पत्रकारों व डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ दर्ज की गई FIRs की कड़ी शब्दों में निंदा की है।प्रेस क्लब के अनुसार, बठिंडा क्षेत्र के कई पत्रकारों और लुधियाना के कुछ यूट्यूबर्स पर दर्ज की गई FIRs प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला हैं। क्लब ने कहा कि पत्रकारों का काम जनता तक सच और तथ्य पहुंचाना है, न कि सरकार की आलोचना करने पर उन्हें डराना या दबाव में लाना।चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचता है। क्लब ने पंजाब सरकार से मांग की है कि सभी FIRs को तुरंत वापस लिया जाए और मीडिया कर्मियों को बिना किसी भय के अपना काम करने दिया जाए।प्रेस क्लब ने चेतावनी दी कि यदि पत्रकारों और यूट्यूबर्स के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहीं, तो वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगा और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :