दैनिक खबरनामा। लखनऊ, 27 नवंबर: उत्तर प्रदेश में बस यात्रियों को आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बस अड्डों के कायाकल्प की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत प्रदेश के बस स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में चयनित 23 बस अड्डों में से 11 पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि नौ अन्य बस स्टेशनों के भवन निर्माण संबंधी नक्शों को संबंधित विकास प्राधिकरणों से मंजूरी मिल गई है। इन स्थानों पर भी जल्द ही निर्माण गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को परिवहन निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

बैठक में मंत्री ने बताया कि कुल 34 परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जानी है। इनमें से आठ डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी हैं। बाकी डीपीआर तीन दिसंबर तक परिवहन निगम मुख्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय निगरानी के साथ थर्ड पार्टी से भी जांच कराई जाएगी।

दूसरे चरण में 49 बस अड्डों का होगा विकास

बस स्टेशन आधुनिकीकरण योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के 49 बस अड्डों को विकसित करने की तैयारी है। इनमें से पांच बस स्टेशनों से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजे जा चुके हैं। वहीं, 36 बस अड्डों के विकास के लिए नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

इसके अतिरिक्त 24 बस स्टेशनों के लिए कंपनियों की ओर से निविदाएं प्राप्त हो चुकी हैं। फिलहाल इन प्रस्तावों का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक दिसंबर को इन बस अड्डों की वित्तीय बिड से जुड़ी अगली प्रक्रिया पूरी की जाए।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के बस स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देना और यात्रियों को एक ही परिसर में बेहतर परिवहन एवं यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पीपीपी मॉडल के माध्यम से इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा और गुणवत्ता परीक्षण के जरिए परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बिहार के जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव में दो जवान घायल

बिहार 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) बिहार के जहानाबाद जिले में अतिक्रमण…

विदेशी सत्ता के कब्ज़े में दोबारा न जाए भारत, इसके लिए समाज को जोड़ता है RSS: मोहन भागवत

भोपाल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समाज को…

‘फर्जी फांसी घर’ उद्घाटन मामला अरविंद केजरीवाल समेत अन्य पर कार्रवाई की सिफारिश

दिल्ली7 जनवरी( दैनिक खबरनामा)दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने विधानसभा परिसर में…

ओएसएम विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- गड़बड़ी मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

दैनिक खबरनामा नई दिल्ली 28 मई :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की…