चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में शिरोमणि पंथ अकाली बुढ़ा दल ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील की है कि बलबीर सिंह 96 करोड़ी मामले की जांच CBI से करवाई जाए।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बात करते हुए बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पंथ को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने सरकारों से मिलकर अकाली बुढ़ा दल पर गलत तरीके से कब्जा कर लिया है।उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की वजह से पंथ के कई जथेदारों और सिंहों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ लोगों की हत्या हुई और कई को झूठे मामलों में जेल भेजा गया।बाबा हरजीत सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति खुद को जथेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी बताता है, उसके पास इस पद से जुड़ा कोई सही दस्तावेज नहीं है और न ही उसे पहले जथेदार की पगड़ी मिली है। इसलिए उसे झूठा जथेदार बताया गया।उन्होंने कहा कि परंपरा और सबूतों के आधार पर बाबा मान सिंह जी 96 करोड़ी को अकाली बुढ़ा दल का 16वां जथेदार माना गया है।उन्होंने यह भी कहा कि अकाली बुढ़ा दल हमेशा से हिंदू-सिख एकता और भाईचारे के लिए काम करता रहा है और अयोध्या में भी सेवा कार्य किए गए हैं।अंत में अकाली बुढ़ा दल ने मांग की कि बलबीर सिंह 96 करोड़ी मामले की निष्पक्ष जांच हो, सभी केस एक साथ जोड़कर देखे जाएं और सच देश के सामने आए। संगठन ने इस मुद्दे पर भारत सरकार और बीजेपी का समर्थन भी किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुल्लांपुर में इतिहास रचेगा टेस्ट क्रिकेट 6 जून से भारत अफगानिस्तान मुकाबला, कप्तानी करेंगे शुभमन गिल

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित…
Share to :

चंडीगढ़ में स्कूल किताब यूनिफॉर्म विवाद गरमाया पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh में निजी स्कूलों…
Share to :

हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री अहलावत के नाम पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :

चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत हर 10 मिनट में मिलेगी बस, मेट्रो से ज्यादा कारगर बताए बस सेवा

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जल्द ही नई…
Share to :