उत्तर प्रदेश 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मथुरा के राया थाना क्षेत्र के चौकी अनौड़ा अंतर्गत गांव सारस में मजदूर अमृत सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे रोहित को घटना के 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के पोखर के पास झाड़ियों में एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान गांव निवासी अमृत सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की।
जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। जब चाची ने संबंध बनाने से इनकार किया तो रोहित ने चाचा अमृत सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। शनिवार रात उसने चाचा को शराब पिलाई और मौका पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टी20 विश्वकप सेमीफाइनल में 20वें ओवर पर बड़ा खुलासा, अक्षर बोले पांच छक्के तो नहीं खाता

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में…
Share to :

ओबीसी मोर्चे का हर कार्यकर्ता ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने के लिए करेगा समर्पित भाव से कार्य डॉ. महेंद्र कुमावत

जयपुर, 1 जनवरी 2025(दैनिक खबरनामा)भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त…
Share to :

अवैध पिस्टल के दम पर प्रेमिका को धमकाने पहुँचा आरोपी, हाईस्पीड पीछा और कार पलटने के बाद पुलिस ने किया फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार

मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश के मंडला जिले से इस…
Share to :

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का अलर्ट पारा 3 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली 12 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने एक…
Share to :