जयपुर, 1 जनवरी 2025(दैनिक खबरनामा)भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।प्रदेश मुख्यालय में डॉ. महेंद्र कुमावत का ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक भी की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कुमावत ने ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समावेशी कार्य योजना के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
डॉ. कुमावत ने कहा कि ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, महामंत्री सुनील यादव व महेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत व महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विजेंद्र चौधरी, रामस्वरूप सोलंकी, दिनेश जांगिड़, संजीव वर्मा, चिमनाराम, महेश सैनी, भरत, दिलीप, नीरज वशिष्ठ, श्रवण सोनी, उदय यादव, संदीप कुमावत, गुरतेज सिंह, हेमंत जयसवाल, राकेश सोनी, मोनू साहू, मुकेश धाभाई, मनोज सैनी, भगवान सहाय सहित अनेक कार्यकर्ता बंधुओं ने सहभागिता निभाई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :