दिल्ली 7 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) उत्तर भारत में मंगलवार को सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल का पहला कोल्ड डे (शीत दिवस) दर्ज किया गया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
IMD ने बताया कि जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो उस दिन को कोल्ड डे घोषित किया जाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्कृष्ट सेवा के लिए डीएसटी प्रभारी एएसआई प्रेमसिंह चौधरी को ‘सर्वोत्तम सेवा चिन्ह’ से किया गया सम्मानित

राजस्थान 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान धौलपुर के डीएसटी टीम प्रभारी…
Share to :

चित्तौड़गढ़ में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

चित्तौड़गढ़ 23 जनवरी(दैनिक खबरनामा)चित्तौड़गढ़,राजस्थान राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने…
Share to :

विभाग ने दिसंबर 2024 में वसूली के रूप में 188 करोड़ रुपये एकत्र किए, 183 करोड़ रुपये की हुई रिकवरी

नई दिल्ली 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)संबंधित विभाग ने दिसंबर 2024 में 188…
Share to :

दिल्ली में जनगणना 2027 की डिजिटल शुरुआत, 20 मिनट में पूरी होगी स्व-गणना प्रक्रिया

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 के तहत…
Share to :