दिल्ली 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक एक दिन पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के माध्यम से देश और विदेशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होगा।प्रधानमंत्री का यह संबोधन कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है। गणतंत्र दिवस से पहले होने के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस मंच से देश के नाम कोई बड़ा और प्रेरणादायक संदेश दे सकते हैं।हर महीने प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं।कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एक साथ बैठकर ‘मन की बात’ सुनेंगे। इसे संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।गौरतलब है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर सुना जाता है और यह प्रधानमंत्री के जनसंवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

करौली पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न, विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने दिए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली पंचायत समिति परिसर में साधारण…
Share to :

पश्चिम एशिया संघर्ष का असर Air India की 2500 उड़ानें रद्द, CEO ने खर्चों पर लगाम लगाने की दी चेतावनी

नई दिल्ली 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली पश्चिम एशिया…
Share to :

मुंबई के कांदिवली में 27 LPG सिलेंडर चोरी, चारकोप इलाके में वारदात से मचा हड़कंप

दैनिक खबर दम 29 मार्च 2026 मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में…
Share to :
31 दिसम्बर (जगदीश कुमार)  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक बड़ी और…
Share to :