उत्तर प्रदेश 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)गाजियाबाद में एक सड़क किनारे खाने की दुकान से जुड़ा बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रोटियों पर थूक लगाकर सेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना दिल्ली–मेरठ रोड पर स्थित वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास एक ढाबे की बताई जा रही है, जो मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में आता है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुक आटे और रोटियों पर थूकते हुए उन्हें तंदूर में डाल रहा है।पुलिस के अनुसार, कुछ ग्राहकों ने इस घिनौनी हरकत को मौके पर देख लिया और इसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद अंसारी, निवासी मुरादनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम हिरासत में ले लिया।
एसीपी काविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि संबंधित ढाबे का नाम ‘चिकन प्वाइंट’ है, जिसके मालिक वसीम हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय ढाबा मालिक मौके पर मौजूद था या नहीं।फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और खाद्य सुरक्षा व जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीएम डॉ. अमित पाल का ग्राम केसारी में औचक निरीक्षण, बोले अब योजनाएं कागज नहीं, जमीन पर दिखें

कौशाम्बी 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कड़ा विकास खंड…
Share to :

गोवंश चारा घोटाले की पोल खुली अस्थाई गौशाला में बदहाली, भूख-कुपोषण से तड़पते गोवंश

उत्तर प्रदेश 11 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बांदा जिले के बिसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम…
Share to :

राजस्थान जैतसर में 12 विशिष्ट शख्सियतों का सम्मान, खेल, शिक्षा व सेवा क्षेत्र के लोग हुए गौरवान्वित

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के हनुमानगढ़ वाली 12 विशिष्ट…
Share to :

Rouse Avenue Court ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट खारिज की, Arvind Kejriwal-Manish Sisodia समेत 23 आरोपी बरी

नई दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। दिल्ली की…
Share to :