झाबुआ 31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजेली नानिया के जंगल में संचालित गौ-कत्लखाने का 6 दिसंबर को गौ-भक्तों एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलासा किया गया था। जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौमाताओं की हत्या किए जाने की घटना सामने आने के बाद सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।घटना के विरोध में एवं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर झाबुआ जिले की विभिन्न तहसीलों में सर्व हिंदू समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इसी क्रम में मेघनगर का बाजार सुबह से ही पूरी तरह बंद रहा।
मेघनगर के भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सर्व हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके पश्चात रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जय श्रीराम और गौमाता के हत्यारों को फांसी देने जैसे नारों के साथ थाने पहुंचे। थाने परिसर में सभी ने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।इसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ईरान संग टकराव खत्म करने के मूड में ट्रंप, ‘ग्रैंड डील’ के संकेत

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 मध्य पूर्व से एक राहत भरी खबर…
Share to :

संघ के शताब्दी वर्ष पर राजस्थान के जेतावाड़ा में भव्य हिन्दू सम्मेलन, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा राष्ट्रीय) राजस्थान स्वयंसेवक संघ के शताब्दी…
Share to :

महीने से गैस बुक नहीं कराने वालों पर सख्ती, कनेक्शन सेवाएं बंद

दैनिक खबरनामा 21 मार्च 2026 गैस संकट के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के…
Share to :

बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, उत्तराखंड की ट्रिप अब पड़ेगी ज्यादा खर्चीली

उत्तराखंड 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) देहरादून उत्तराखंड घूमने की योजना बना रहे…
Share to :