चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को चंडीगढ़ के जंगल क्षेत्रों का दौरा कर वहां पौधों और हरित आवरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जंगलों में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली और वन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।प्रशासक कटारिया ने वन विभाग को निर्देश दिए कि शहर के जंगलों में पौधों की विविधता (वैरायटी) बढ़ाई जाए, ताकि जैव-विविधता को मजबूती मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल संख्या तक सीमित न रहकर गुणवत्ता और उपयोगिता पर भी आधारित होना चाहिए।मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने प्रशासक को बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जंगलों में लगाए जाने वाले अधिकांश पौधे ऐसे होते हैं, जो वन्य जीवों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक होते हैं।इसके अलावा, वन विभाग ने प्रशासक को हाल ही में कराए गए एक विभागीय सर्वे की जानकारी भी दी, जिसमें जंगलों की स्थिति, पौधों की वृद्धि और पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया गया है।प्रशासक ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की हरियाली को संरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चलती BMW बनी आग का गोला चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर धमाकों से मचा हड़कंप

दैनिक खबरनामा 12 मार्च 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर रविवार दोपहर…

पूर्वी सिंहद्वार डीग की गौरवगाथा: मुगलों-अंग्रेजों से सदैव स्वतंत्र रही धरती महाराजा सूरजमल जी के शौर्य दिवस पर शत-शत नमन

25 दिसम्बर जगदीश कुमारराजस्थान के भरतपुर जिले का ऐतिहासिक नगर डीग, जिसे…

चंडीगढ़ में हजारों पंजाबी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सेक्टर-39 में लगा जमावड़ा; ट्रैफिक बदला, दफ्तर-स्कूल प्रभावित

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 7 अगस्त: शुक्रवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर पंजाब…

चंडीगढ़ में रिश्वत का खेल बेनकाब, प्रसार भारती के एक्सईएन 30 हजार लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 25 जुलाई:  सीबीआई ने चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ…