चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द विज़ुअली चैलेंज्ड पर्सन्स (चंडीगढ़) द्वारा इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड, सेक्टर-26 चंडीगढ़ के सहयोग से नेत्रहीन महिला त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट जीएमएसएसएस, टिम्बर मार्केट के पास, सेक्टर-26 चंडीगढ़ में खेला जाएगा।सेक्टर-10 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के स्टेट डायरेक्टर पुनीत छाबड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही है, जो दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।टूर्नामेंट में चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड्स इन इंडिया से संबद्ध हैं। चंडीगढ़ टीम की कप्तानी जिया करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य दृष्टिबाधित महिलाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना, आत्मविश्वास विकसित करना और समाज में समावेशन व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस टूर्नामेंट का आधिकारिक मीडिया पार्टनर ‘चंडीगढ़ दिनभर’ है।
इस आयोजन का नेतृत्व दिनेश कुमार कपिला (मुख्य संरक्षक), सुपर्णा सचदेव (संरक्षक सदस्य), राकेश शर्मा (संरक्षक सदस्य), भगवान सिंह भंडारी (अध्यक्ष), अश्वनी कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष), सुखबीर सिंह (महासचिव) और हरलीन कौर (संयुक्त सचिव) कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में युवा और उभरती खिलाड़ी निरंतर प्रेरित हो रही हैं।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह की पहल न केवल दृष्टिबाधित महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती है, बल्कि समाज में समानता और समावेशन की भावना को भी सुदृढ़ बनाती है।टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 7 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि श्री हरचंद सिंह, चेयरमैन, पंजाब मंडी बोर्ड शिरकत करेंगे।आयोजकों ने खेल प्रेमियों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीजीआई चंडीगढ़ में संविदा कर्मियों का आंदोलन उग्र, 4 हजार कर्मचारी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन…
Share to :

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला जजों को AI टूल्स के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के…
Share to :

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज, बजट सत्र की तारीखों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक…
Share to :

चंडीगढ़ में देर रात तक बार खोलने के प्रस्ताव का विरोध तेज, सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ 18 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शहर में बारों को रात तीन…
Share to :