1 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ा सियासी और खेल विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसकी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। सरकार के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, बीते कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि पाकिस्तान सरकार भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दे सकती। इन रिपोर्ट्स को तब और बल मिला जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद मोहसिन नक़वी ने मीडिया से कहा था कि प्रधानमंत्री ने सभी विकल्पों पर विचार कर इस मुद्दे का समाधान निकालने का निर्देश दिया है।सरकार के ताजा बयान से साफ हो गया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आईसीसी इस फैसले पर क्या रुख अपनाएगा और टूर्नामेंट के शेड्यूल व पॉइंट्स सिस्टम पर इसका क्या असर पड़ेगा।गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही बेहद हाई-वोल्टेज माने जाते रहे हैं और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के इस फैसले से न केवल खेल प्रेमियों में निराशा है, बल्कि टूर्नामेंट के व्यावसायिक और खेल संतुलन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।अब सभी की निगाहें आईसीसी के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस स्थिति से कैसे निपटता है और क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाता है या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :