शिमला 3 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा )नए साल के जश्न के लिए देशभर से हज़ारों पर्यटक शिमला पहुंचे, जिन्होंने 2025 को अलविदा कहकर 2026 का स्वागत धूमधाम से किया। हालांकि, न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर बर्फ़बारी नहीं होने से कई पर्यटकों को निराशा हाथ लगी।राज्य मौसम विज्ञान विभाग के अनुकूल पूर्वानुमान और पूरे दिन छाए बादलों के बावजूद शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फ़ नहीं गिर सकी। बर्फ़बारी की उम्मीद में पहुंचे सैलानियों को मौसम ने मायूस कर दिया, लेकिन जश्न के माहौल में कोई कमी नहीं दिखी।पर्यटकों की भारी आमद के चलते शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में यातायात दबाव बढ़ गया। इसके बावजूद होटलों में रिकॉर्ड स्तर की ऑक्यूपेंसी देखी गई और अधिकतर होटल पूरी तरह पैक रहे।स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, बर्फ़बारी भले ही न हुई हो, लेकिन नए साल की छुट्टियों के चलते शिमला में रौनक बनी रही। पर्यटक माल रोड, रिज मैदान और अन्य प्रमुख स्थलों पर देर रात तक जश्न मनाते नज़र आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ट्रंप का नया टैरिफ प्लान : जेनेरिक दवाओं पर 200% तक शुल्क लगाने की तैयारी, भारत को दो साल तक राहत

दैनिक खबरनामा 22 जुलाई वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात…

शिनजियांग के रेगिस्तान में चीन की बड़ी सैन्य तैयारी, उपग्रह चित्रों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

मिसाइल ठिकानों, बंकरों और संचार नेटवर्क के विस्तार को चीन की दीर्घकालिक…

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान ।

एजेंसी 18 मई 2026 – अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयरफोर्स…

मार्क जुकरबर्ग की Meta को बड़ा झटका, न्यू मैक्सिको कोर्ट ने लगाया 5,390 करोड़ रुपये का जुर्माना

दैनिक खबरनामा | 7 अगस्त | न्यू मैक्सिको: सोशल मीडिया कंपनी Meta…