चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर 42 और सेक्टर 61 स्थित दो खुदरा शराब दुकानों को सील कर दिया है।आबकारी एवं कराधान आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि विभाग द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों और इलाकों में स्थित सभी शराब दुकानों पर अचानक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान एमआरएसपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) से संबंधित नियमों के उल्लंघन सामने आए।निरीक्षण में तय मानकों का पालन न किए जाने पर दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सड़क हादसों पर बड़ा कदम चंडीगढ़ में ‘सेफ सिस्टम अप्रोच’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

चंडीगढ़ 4 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। सड़क हादसों में…
Share to :

सेक्टर-41 बुटरेला में देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़: सेक्टर-41 स्थित गांव…
Share to :

होली पर चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 1150 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में होली के त्योहार को…
Share to :

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट ग्रामीण छात्रों ने शहरों को पछाड़ा, जैतो की हरलीन शर्मा बनीं स्टेट टॉपर

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 11 मई पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित…
Share to :