दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 26 मई 2026 :  चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल द्वारा रविवार को मलोया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मलोया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

प्रशासक ने कहा कि लोगों द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का मौके पर ही काफी हद तक समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी चल रही समस्याओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

शिविर में मलोया निवासियों ने क्षेत्र में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा चंडीगढ़ से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दे भी प्रशासन के समक्ष रखे गए।

वहीं बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भी समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई। टैक्सी चालकों ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दे।

टैक्सी चालकों ने यह भी कहा कि पहले किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था, लेकिन कैब कंपनियों के मालिक मनमानी कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शेयर वाइस रजिस्ट्री खोलने के फैसले का स्वागत, चंडीगढ़ के स्टेटस पर स्पष्टता की मांग

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल…
Share to :

होली पर भीग गया मोबाइल घबराएं नहीं, इन आसान उपायों से बचाएं अपना फोन

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) होली पर रंग और पानी…
Share to :

CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर 95.70% छात्र पास

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने…
Share to :

पीजीआई चंडीगढ़ में सैंपल कलेक्शन की नई व्यवस्था, लैब 25 से शिफ्ट होकर लैब 141-142 में हुआ स्थानांतरण

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पीजीआई के न्यू ओपीडी परिसर…
Share to :