जयपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच के निर्देशानुसार लिया है।
इस आदेश के तहत जयपुर संभाग (जयपुर, दौसा एवं अलवर जिले) में संचालित परशुराम सेना के सभी प्रकोष्ठों की जिला, ब्लॉक, तहसील एवं नगर स्तर की कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया है। यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत उठाया गया है।जितेन्द्र कुमार मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने जितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी, को पूर्व की भांति जयपुर संभाग के तीनों जिलों—जयपुर, दौसा और अलवर—में परशुराम सेना के सभी प्रकोष्ठों में नवीन जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया है।
संगठन सूत्रों के अनुसार, जल्द ही जयपुर संभाग में नवीन कार्यकारिणियों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ख्वाजा आसिफ के बयान से मचा बवाल, इस्राइल पर टिप्पणी के बाद पोस्ट डिलीट

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक…
Share to :

कनाडा के विंडसर में जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 कनाडा के विंडसर शहर में जालंधर मूल…
Share to :

ईरान–इजराइल तनाव की मार पठानकोट की ‘गुलाब’ लीची का खाड़ी निर्यात संकट में, किसानों की बढ़ी चिंता

4 मार्च दैनिक खबरनामा पश्चिम एशिया में जारी ईरान–इजराइल तनाव का असर…
Share to :

तेहरान के ‘दिल’ पर हवाई हमला, भारी विस्फोट से दहली ईरान की राजधानी

1 मार्च 2026 तेहरान में जोरदार हवाई हमले के बाद बड़ा विस्फोट…
Share to :